स्वतंत्रता सेनानी हरेकृष्ण महताब की 126वीं जयंती पर ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने विधानसभा प्रांगण में महताब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कंभमपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘‘उत्कल केसरी डॉ हरेकृष्ण महताब की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।”
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री महताब ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए माझी ने लिखा, “उत्कल केसरी डॉ हरेकृष्ण महताब को नमन। ओडिशा के विकास, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”
विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर कहा, “आधुनिक ओडिशा के निर्माता डॉ महताब को मेरी श्रद्धांजलि। राज्य के प्रगति पथ पर उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी महताब को श्रद्धांजलि दी।
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
- बच्चों का हुनर देख गदगद हुए सीएम डॉ मोहन यादव: बड़वानी में मलखंब प्रदर्शन सराहा, गोसेवा के बाद शरद उत्सव में की शिरकत
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप

