ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पटनायक ने 1980 से 1989 और 1995 से 1999 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2009 से 2014 तक असम के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
हरि बाबू कंभमपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जानकी बल्लभ पटनायक की जयंती के अवसर पर हार्दिक श्रद्धांजलि।”
माझी ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, असम के पूर्व राज्यपाल और प्रख्यात साहित्यकार दिवंगत जानकी बल्लभ पटनायक की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी जानकी बल्लभ पटनायक (जिन्हें लोकप्रिय रूप से जेबी के नाम से जाना जाता था) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओडिशा की प्रगति में उनके योगदान को याद किया।

बीजद अध्यक्ष ने ‘फेसबुक’ पर कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात राजनीतिज्ञ जानकी बल्लभ पटनायक की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ओडिशा को विकास के पथ पर अग्रसर करने और जन कल्याण में उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा।” केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक संदेश में कहा, “ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के राज्यपाल दिवंगत जानकी बल्लभ पटनायक की जयंती पर श्रद्धांजलि।”
कांग्रेस भवन में आयोजित एक स्मृति सभा में कई वरिष्ठ नेताओं ने जेबी पटनायक के चित्र पर माल्यार्पण किया।
- Rajasthan News: कांग्रेस ने 5 साल लूट मचाई, अब हिसाब होगा, जल जीवन मिशन और पेपरलीक पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी सीधी चेतावनी!
- सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में 30वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, 103 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल
- ‘प्रजातंत्र खत्म, तानाशाही हावी’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पांच राज्यों के चुनावों पर दिया सनसनीखेज बयान, RSS को बताया षड्यंत्र का जनक
- श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव, कहा- सीजन से पहले यातायात सुचारू हो
- चार सालों से प्रधान अध्यापकों के पद खाली : शिक्षकों का अल्टीमेटम, मार्च अंत तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

