Odisha News : भुवनेश्वर. क्या ओडिशा की सार्वजनिक सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित है. यह सवाल इसलिए क्योंकि ढेंकनाल से जमुई जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है. कपिलाश रोड पर दबंगो ने बाइक सवार युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट की. इस दौरान युवती ने उन्हें छोड़ देने के लिए भाई प्लीज… भाई प्लीज छोड़ दो कहती रही, लेकिन उन्होंने जरा सी दया नहीं दिखाई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता युवक और युवती उस इलाके में घूमने के लिए पहुंचे थे. जब वह कपिलाश रोड से गुजर रहे, तबी कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरदस्ती रोक किया. फिर दोनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवती कई बार छोड़ देने के लिए भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों की बदतमिजी नहीं रुकी.

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने क्या कहा?

ढेंकानाल के एसपी अभिनव सोनकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ ग्रामीण एक युवक और युवती को रोककर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में गअंदिया थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मामला केस नंबर 480/2026 के तहत दर्ज हुआ है और बीएनएस समेत आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. घटना गअंदिया थाना क्षेत्र के भांडरगढ़ की है और शिकायतकर्ता अर्पिता मोहंती हैं. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पकड़ा है. इनमें सरोज नायक निवासी बणिया, समीर नायक निवासी बणिया और संग्राम रथ निवासी रायपुर मंदार शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच में जिस तरह का अपराध सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता और उनके दोस्त को सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है और मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H