बोलंगीर। सोमवार को बोलंगीर जिले से गुजर रही कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लग गई है. आग लगने के बाद रेलवे अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई किया है. घटना की सूचना तुरेकेला रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां समय पर कार्रवाई से किसी भी जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी रायपुर से विशाखापत्तनम जा रही थी, तब हरिशंकर रोड रेलवे स्टेशन के पास पहली बार आग की लपटें देखी गईं. आग का पता चलते ही राउरकेला रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई. रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को अन्य डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए ट्रेन को राउरकेला स्टेशन पर रोक दिया. आपातकालीन व्यवस्था की गई और अग्निशमन सेवाओं को तुरंत सूचित किया गया.

कांटाबांजी से दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि आग कोयले से लदी ट्रेन के एक डिब्बे तक ही सीमित थी. आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया और स्थिति नियंत्रण में आ गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है.