रायपुर। नए साल के जश्न को देखते हुए आबकारी विभाग ने राजधानी में विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है. विभाग की नई योजना के तहत सोमवार से बार, पब और डांस बार की व्यापक जांच की जा रही है. थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले टीमों को एक्शन मोड पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज की नियमित मॉनिटरिंग होगी और देर रात तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एक्साइज सुपरिटेंडेंट देबाशीष पटेल ने बताया कि होटलों और बार में आकस्मिक जांच दल भेजे जाएंगे. बिना लाइसेंस शराब बेचने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई होगी. साथ ही नकली शराब की बिक्री और स्मगलिंग पर भी विशेष नज़र रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि ब्राउन शुगर, कोकीन, कफ सिरप जैसे अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर भी विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है.
इन्हें भी पढ़ें:
- Investment Tips 2026 : सिर्फ 1,00,000 का निवेश और बन जाएंगे करोड़पति, जानिए क्या है फॉर्मूला ?
- Crude Oil Prices Today : कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार, 150 डॉलर क्रॉस करने का हाई अलर्ट !
- नवादा पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, बेटे के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे परिजनों को बंधाया ढांढस, विभा देवी ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप
- BJP ने बंगाल में आरजी कर पीड़िता की मां को दिया टिकट, धर्मेंद्र प्रधान बोले- रत्ना देबनाथ सिर्फ उम्मीदवार नहीं बंगाल की बेटियों की बुलंद आवाज हैं
- 13 रुपये के चक्कर में गंवा दिए 25 लाखः साइबर ठगी का नया मामला, ठगों ने ‘फोन हाईजैक स्कैम’ कर 78 वर्षीय दादी के खाते से उड़ा डाले रुपये

