रायपुर। नए साल के जश्न को देखते हुए आबकारी विभाग ने राजधानी में विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है. विभाग की नई योजना के तहत सोमवार से बार, पब और डांस बार की व्यापक जांच की जा रही है. थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले टीमों को एक्शन मोड पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज की नियमित मॉनिटरिंग होगी और देर रात तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एक्साइज सुपरिटेंडेंट देबाशीष पटेल ने बताया कि होटलों और बार में आकस्मिक जांच दल भेजे जाएंगे. बिना लाइसेंस शराब बेचने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई होगी. साथ ही नकली शराब की बिक्री और स्मगलिंग पर भी विशेष नज़र रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि ब्राउन शुगर, कोकीन, कफ सिरप जैसे अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर भी विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है.
इन्हें भी पढ़ें:
- पूर्वी चंपारण में सक्रिय था शातिर वाहन चोरों का गैंग, पुलिस ने दबोचे 5 बदमाश!
- उज्जैन जेल में बंदियों ने किया पितरों का तर्पण: जिन हाथों हुई थी हत्या, 4 साल से उसी की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहा बंदी
- कैमूर में LJP कार्यकर्ताओं ने मनाई रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि, भारत रत्न देने की मांग
- धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी कप्तानी, श्रीलंका ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, व्हाइट बॉल में भी संभाल चुका है कमान
- पश्चिमी राजस्थान में सूखे पर गहलोत का हमला, बोले- घोषणा के 8 दिन बाद भी नहीं खुले चारा डिपो

