झारसुगुड़ा। सोमवार सुबह झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक शिक्षक की मौत हो गई. लापरवाही के कुछ ही सेकंड बी. शिवशंकर की जिंदगी छीन ले गए. वह मूल रूप से रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले थे और बरगढ़ जिले के मेलचामुंडा थाने के नुआपाली स्थित एक विद्यापीठ में शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे.

जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सुबह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया. इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गए और पहियों के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यात्रियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार के आगे कुछ नहीं कर सके. यह पूरी घटना स्टेशन के CCTV में कैद हो गई.
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इन्हें भी पढ़े:
- यूपी के 75 जिलों में होगा रामायण पाठ, वाल्मीकि जयंती पर चित्रकूट में होगा बड़ा आयोजन
- ‘योगी के सुशासन’ में माफियाओं की मौज! 100 वर्ष पुराने गुरुकुल की जमीन पर कब्जे का आरोप, प्राचार्य और छात्रों ने CM से लगाई न्याय गुहार
- Vidisha News: गंजबासौदा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन बनी काल
- चंडीगढ़ के 3 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
- Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी और ANC के साथ मिलेंगे नए ईयरबड्स

