भुवनेश्वर : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कई जिलों में 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है।
आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया, “अब यह दबाव का रूप ले चुका है और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और आसपास के अन्य क्षेत्रों में केंद्रित है। उम्मीद है कि यह उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों के भीतर गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा “
“बाद में यह उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। यह ज्यादातर तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों की ओर बढ़ेगा। ओडिशा पर इसका कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। भद्रक, केंद्रापड़ा , बालासोर, जगतसिंहपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है ।
वहीं, न्यूनतम (रात) तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी कोहरा छाने की संभावना है।

इस बीच, सोमवार को ओडिशा में जी. उदयगिरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फूलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना और दारिंगीबाड़ी में 11 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 11.2 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 11.5 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़, बोलनगीर और कोरापुट में 11.8 डिग्री सेल्सियस, नबरंगपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस, अंगुल में 13 डिग्री सेल्सियस, बौध में 13.5 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रक में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
