ओडिशा के कुछ इलाके ठंड से कांप रहे हैं। पिछले पखवाड़े से कंधमाल जिले में शीत लहर के कारण लोग शाम छह बजे से सुबह नौ बजे तक घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं। राज्य के 30 में से 11 जिलों के कम से कम 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कंधमाल के कुछ भीतरी इलाकों में आज सुबह जल निकायों में मछलियां और जंगलों में पक्षी मृत पाए गए।’’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कोरापुट जिले के पर्यटक स्थल सेमिलिगुडा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कंधमाल जिले के मुख्यालय फूलबाणी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले के अन्य सर्द इलाकों में जी. उदयगिरि शामिल है, जहां पिछले पखवाड़े से न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और डारिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस है।

अधिकारियों ने बताया कि जी. उदयगिरि, डारिंगबाड़ी, कोटागढ़, तुमूदीबांधा, रायकिया और बेलघर के भीतरी इलाकों में सर्दी के कारण बेघर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां लोग भीषण ठंड से बचने के लिए पूरी रात आग जलाए रखते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि कंधमाल जिले के प्राधिकारियों ने खंड विकास अधिकारियों से बेघरों के लिए अतिरिक्त रात्रि आश्रय स्थापित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में कंबल वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है उनमें कंधमाल, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर, बोलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, अंगुल झारसुगुड़ा और क्योंझर शामिल हैं।
- 04 March 2026 Horoscope : मेष से लेकर मीन वालों के जातकों का कैसा रहेगा होली के दिन, जानिए अपना राशिफल …
- बिहार में होली पर खिली तेज धूप, दोपहर में बढ़ेगी तपिश, मौसम विभाग ने दी अप्रैल-मई में लू की चेतावनी
- 4 मार्च महाकाल भस्म आरती: त्रिनेत्र धारी भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- National Morning News Brief: पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स; PAK एक्सपर्ट बोला- मुस्लिम देश अब इजराइल को अपना माई-बाप मान लें; राज्यसभा चुनाव: नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट; न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

