कोरापुट : ओडिशा के कोरापुट जिले के लमतापुट ब्लॉक में भारी ठंड के चलते बर्फबारी हुई है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
ब्लॉक के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई है। भीषण ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे सुबह के समय लोगों को अपने दैनिक काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नए साल की शुरुआत से ही ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे तक पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। कोहरे की वजह से सड़क से 10 मीटर की दूरी से आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। सड़क पर वाहनों का चलना काफी मुश्किल है, वहीं कुछ वाहन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
ठंड से बचने के लिए इलाके के लोग आग जला रहे हैं। यहां तक कि जानवर भी ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को खोरधा, पुरी, जगसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, सुंदरगढ़, कोरापुट और कटक में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि मंगलवार को गंजाम, गजपति, पुरी, खोरधा, कटक, जगसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल और सुंदरगढ़ में हल्के से मध्यम कोहरा दिखाई दे सकता है।
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
- VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल
- साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त: DGP ने नरसिंहपुर की पुलिस टीम को किया सम्मानित, म्यूल अकाउंट गिरोह का किया था पर्दाफाश
- योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में यूपी बना नंबर वन, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली कमान
- IPL 2026 : हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट
