कोरापुट : ओडिशा के कोरापुट जिले के लमतापुट ब्लॉक में भारी ठंड के चलते बर्फबारी हुई है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
ब्लॉक के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई है। भीषण ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे सुबह के समय लोगों को अपने दैनिक काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नए साल की शुरुआत से ही ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे तक पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। कोहरे की वजह से सड़क से 10 मीटर की दूरी से आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। सड़क पर वाहनों का चलना काफी मुश्किल है, वहीं कुछ वाहन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
ठंड से बचने के लिए इलाके के लोग आग जला रहे हैं। यहां तक कि जानवर भी ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को खोरधा, पुरी, जगसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, सुंदरगढ़, कोरापुट और कटक में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि मंगलवार को गंजाम, गजपति, पुरी, खोरधा, कटक, जगसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल और सुंदरगढ़ में हल्के से मध्यम कोहरा दिखाई दे सकता है।
- Clothing Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!
- X New Feature: अब Like बटन दबाकर भेज सकेंगे $1 की टिप, एलन मस्क ने किया ऐलान
- रेपिस्ट का एनकाउंटरः नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को बंगाल पुलिस ने मार गिराया
- अब बहाने नहीं चलेंगे! सुस्त निर्माण पर बिफरे मंत्री, अफसरों को कहा- मार्च 2027 तक काम पूरा करें, नहीं तो…
- खड़गे की टिप्पणी पर भड़के सुभाष बराला, राहुल गांधी से भी माफी मांगने की मांग
