भुवनेश्वर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर सरकार ने राज्य की प्रमुख सुभद्रा योजना के तहत 1.02 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को चौथी किस्त जारी की। इसके तहत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई।
मुख्यमंत्री माझी ने पुरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस राशि का वितरण किया। इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री अलग-अलग जिलों से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सरकार की ओर से प्रत्येक महिला लाभार्थी के खाते में 5,000 रुपये की राशि जमा कराई गई। इससे पहले भी लाभार्थियों को तीन किस्तों का लाभ दिया जा चुका है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभद्रा योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

सीएम माझी ने बताया कि राज्य सरकार अब तक इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर 1.02 करोड़ महिलाओं के खातों में 5,106.33 करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने योजना की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पैसा राज्य के बाजार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इससे छोटे व्यापारियों, कारीगरों और अन्य छोटे व्यवसायों को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि इससे लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी।
क्या है सुभद्रा योजना
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिसे दो किस्तों में वितरित किया जाता है। सरकार के अनुसार यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- गैस सिलेंडर को संभालकर करें इस्तेमाल! अब 15 नहीं, 25 दिन बाद मिलेगी अगली बुकिंग
- ‘लौंडियाबाजी’ के चक्कर में मत पड़ो’, धीरेंद्र शास्त्री ने सेवादारों को लगाई तगड़ी फटकार, बोले- चाय से ज्यादा केतली गरम हो रही है…
- AC Price Hike In India : गर्मी से पहले AC खरीदना हुआ महंगा, कंपनियों ने 15% तक बढ़ाई कीमतें
- दिल्ली के नांगलोई में DTC बस हादसा: 1 की मौत, 4 घायल, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
- T20 World Cup 2026: चैंपियन टीम इंडिया ने बनाए 10 नए वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 साल का इतिहास बदला, इस मामले में बनी नंबर 1 टीम

