भुवनेश्वर : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज अपने मध्याह्न बुलेटिन में कहा कि 24 घंटों के बाद ओडिशा में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
बुलेटिन में कहा गया है, “अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद ओडिशा के जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।”
एजेंसी ने यह भी पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य के कई जिलों में कल घना कोहरा रहने की संभावना है।
IMD के रिपोर्ट में कहा गया है अगले 24 घंटों के दौरान मयूरभंज, क्योंझरगढ़, अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, कटक, गंजम, गजपति में और नयागढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे की पीली चेतावनी जारी की गई है।

मयूरभंज, क्योंझर, अनुगुल, देवगढ़, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, कटक, गंजम, गजपति, रायगड़ा, नयागढ़, संबलपुर, कंधमाल, मल्कानगिरी जिलों में कुछ स्थानों पर और बालासोर और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड ने गिफ्ट शॉप में मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
- नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- श्रेयसी सिंह भी पहुंची दिल्ली, नीतीश के शपथ के बाद बीजेपी की बैठक, अगले सीएम के नाम को लेकर होगी चर्चा
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
