ओडिशा में 44,771 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं और भुवनेश्वर व पारादीप के बीच एक नयी मार्ग परियोजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी।
ओडिशा के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के उन्नयन एवं नए प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई है। उन्होंने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।
लोक निर्माण मंत्री हरिचंदन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, पांच राज्य राजमार्गों और केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि परियोजनाओं के लिए कुल 44,771 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि मंजूर की गईं परियोजनाओं में भुवनेश्वर और पुरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण, 140 किलोमीटर लंबी टांगी-पुइंतोला-इच्छापुरम सड़क, 400 किलोमीटर लंबी राउरकेला-बारबिल-पारादीप मार्ग (डुबुरी मार्ग के माध्यम से) और एनएच-149 के तहत 68 किलोमीटर लंबा पल्लाहाड़ा-पितिरी मार्ग शामिल हैं।
- मुजफ्फरपुर में नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
- Morning News Brief: SpaceX Starship ने रचा इतिहास, पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा रॉकेट, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल
- शाही मस्जिद पर फिर चलेगा काम, स्वेच्छा से हटाया जा रहा प्रभावित हिस्सा; मस्जिद कमेटी के सदस्य ने कही ये बड़ी बात
- सुल्तानपुर में डबल मर्डर, शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की हत्या; स्कूल परिसर में खून से सने मिले शव
- ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विजेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत: निजी जिंदगी के भयावह सच आए सामने


