भुवनेश्वर: ओडिशा के मौसम में अगले दो दिनों तक बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि ओडिशा के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यही प्रणाली फिलहाल राज्य के मौसम को प्रभावित कर रही है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, चेतावनी वाले जिलों में आंधी-तूफान के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ अलग-थलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विभाग ने बताया कि जब तक यह मौसम प्रणाली सक्रिय रहेगी, तब तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 9 मार्च के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है और केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR
- ‘मोदी सरकार के नेतृत्व में एमपी को सौगात’, सीएम डॉ मोहन बोले- नदी जोड़ो परियोजनाओं से मिली ताकत, नक्सलवाद से भी मुक्ति
- डिजिटल नेटवर्क के दौर में रिश्तों की अहमियत समझाएगा ‘रिश्तों का नेटवर्क’, चार नाटकों ने दिया सामाजिक संदेश
- सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
- 25 वर्षों का सेवा काल: बिहार कैबिनेट ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं, सम्राट चौधरी बोले- अधूरे प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार
