Dharm Desk – शनिवार के दिन किए जाने वाले सरल उपाय शनि देव को प्रसन्न करते है. ऐसे में शनि देव की दृष्टि से नुकसान नहीं होता है. इसी में से एक है शनिदेव को प्रसन्न करने का खास उपाय उन्हें मनपसंद भोग लगाना. उड़द दाल की खिचड़ी, मीठी पूरी और काले चने का भोग, शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे सरल और असरदार उपाय माना जा रहा है, जिसे अपनाकर भक्त अपने जीवन की बाधाओं को कम कर सकते है.

कब करना है यह उपाय
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन काले रंग की वस्तुएं, विशेषकर उड़द दाल और काले चने, शनि से जुड़ी मानी जाती हैं. जब श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से इनका भोग लगाते है, तो शनिदेव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है. मीठी पूरी का भोग जीवन में सुख, समृद्धि और मधुरता का प्रतीक माना जाता है. जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह उपाय खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. नियमित रूप से शनिवार को यह भोग अर्पित करने और बाद में इसे गरीबों या जरूरतमंदों में बांटने से नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है, जीवन में स्थिरता आने लगती है.
उपाय की विधि भी बताई गई है बेहद सरल
शनिवार सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर शनि मंदिर या पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं. इसके बाद उड़द दाल की खिचड़ी, मीठी पूरी और उबले काले चने का भोग अर्पित करें. श्रद्धा के साथ शनि मंत्र का जाप करने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है.
शनि का परिवर्तन गोचर
शनि ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में अपना प्रभाव मजबूत कर रहे हैं. जून 2026 के दौरान यह स्थिति कर्म, नौकरी, व्यापार और सामाजिक जीवन पर विशेष असर डाल सकती है. ऐसे में शनि से जुड़े उपायों का महत्व और भी बढ़ जाता है. शनिवार को किया गया यह भोग न केवल शनि देव को प्रसन्न करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है.

