पटियाला जिले (Patiala Land Dispute) के गांव बठोई कलां में कल तनाव की स्थिति देखने को मिली। यहां राजस्व विभाग के अधिकारी बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन किसान ने इकट्ठा होकर इसका जोरदार विरोध किया।
जानकारी है कि गांव बठोई कलां में 210 लोगों के पास 4816 कनाल 7 मरला जमीन का कब्जा है। न्यायालय ने प्रशासन को इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं।
किसान और पुलिस के बीच के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में यहां पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। किसान अपनी जमीन के अधिग्रहण को लेकर काफी चिंतित नजर आए और एक जुट होकर इसका विरोध किया। किसानों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। किसानों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर प्रशासन को इस जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे।
इस अवसर पर विभिन्न किसान संगठनों व किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ तीखे संघर्ष का एलान किया। किसान संगठनों के गुस्से के चलते प्रशासन जब्ती वारंटों की तामील करवाने के लिए बातचीत के जरिए समाधान चाह रहा है।

किसान का कहना है कि हमारे बुजुर्ग और हम लोग लंबे समय से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। न्यायालय ने कब्जाधारी किसानों के पक्ष में फैसला सुनाया है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी बिना किसी नोटिस के कब्जा लेने पहुंच गए, जोकि किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

