अजय सैनी भिवानी। आज मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। पेट्रोल के दाम 0.87 रुपये बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

वहीं डीजल 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बढ़ते दामों ने उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है।उन्होंने सरकार से राहत की अपील की है।
इस मौके पर वाहन चालकों ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है ।ऐसे में घर का बजट भी गड़बड़ा गया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि महंगाई को कम करके आम जनता को राहत दे।

