ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 29 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
OJEE कमिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार का आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा जब वह अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर देगा। यानी केवल फॉर्म भरना ही पर्याप्त नहीं है, फीस जमा करना अनिवार्य है।

जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास यह अंतिम मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर फीस जमा कर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
- गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश, 28 अक्टूबर को आएंगी 100 गाड़ियां
- भोपाल के नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बीडीए को बड़ा झटका, जिला कोर्ट ने बेदखली का केस किया खारिज
- एजेंडा तय, अनुपूरक बजट तैयार… पर उत्तराखंड विधानसभा की बैठक से गायब क्यों दिखे कांग्रेसी नेता?
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 176 वाहन इंपाउंड

