सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने OLX के जरिए फ्लैटमेट बनकर लोगों को नशीला पदार्थ खिलाने और लाखों रुपये की चोरी व बैंक खातों से अवैध निकासी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक मौर्य उर्फ फर्जी विकास शर्मा (28) निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों से दोस्ती करता था और फ्लैटमेट बनने के बहाने उनके साथ रहने पहुंच जाता था। इसके बाद वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर पीड़ितों को बेहोश कर देता और मोबाइल, लैपटॉप, नकदी, एटीएम-क्रेडिट कार्ड सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

ताजा मामले में आरोपी ने सेक्टर-67ए स्थित पिरामिड अर्बन होम्स में रहने वाले युवक से OLX के माध्यम से संपर्क किया और 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद उसने बैंक कार्डों का दुरुपयोग कर करीब 5.80 लाख रुपये का लेनदेन भी किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां और बैंक खाते में मौजूद लगभग 2.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी गुजरात में भी इसी तरह की वारदात कर चुका है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



