टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 16 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा था। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब शादी के कुछ दिनों बाद जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

भावुक पोस्ट के साथ शेयर की फोटो

फ्रेंडशिप डे के खास अवसर पर जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन खास लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने शादी के हर पल को यादगार बना दिया। तस्वीरों में अभिनेता करण वाही, अभिनेत्री हरलीन सेठी और उनके कई करीबी दोस्त हल्दी समारोह में जमकर मस्ती करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ साझा किए गए लंबे नोट में जेनिफर ने दोस्ती, प्यार और साथ निभाने के महत्व को खूबसूरती से बयां किया।

ढोल की थाप में सबने किया खूब डांस

सामने आई तस्वीरों में हल्दी सेरेमनी का हर पल खुशियों और उत्साह से भरा दिखाई दे रहा है। कहीं जेनिफर ढोल की थाप पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं तो कहीं दोस्तों और परिवार के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए यादगार पल बिताती दिख रही हैं। समारोह की थीम पूरी तरह पीले रंग में रंगी हुई नजर आई। अधिकांश मेहमान येलो आउटफिट में दिखाई दिए, जिससे पूरे वेन्यू का माहौल और भी रंगीन और पारंपरिक लग रहा था। संगीत, डांस और हंसी-खुशी से भरे इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फैंस करवाये खूब पसंद

बता दें कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की इन तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी शादी सिर्फ एक पारंपरिक समारोह नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों का जश्न थी। फ्रेंडशिप डे पर शेयर की गई इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को भावुक भी किया और शादी की अनदेखी झलकियों का तोहफा भी दिया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। जेनिफर की हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।