Dharm Desk: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। उनके इस गोचर का असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। अब सूर्यदेव 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे l 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे।
सूर्य का यह गोचर खासतौर पर वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इन राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते है। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के साथ परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है।
वृषभ राशि: काम में नई पहचान मिलेगी
सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए कई मामलों में राहत लेकर आने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबार करने वालों के लिए भी नए अबसर सामने आ सकते हैं। प्रॉपर्टी या आर्थिक मामलों में कोई अच्छा फैसला लेने का मौका मिल सकता है। परिवार में भी माहौल सामान्य और सुखद रहने के संकेत हैं।
कन्या राशि: तरक्की के बनेंगे रास्ते
कन्या राशि में सूर्य का ये गोचर जातकों को विशेष लाभ देगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते है। लंबे समय से किसी काम में अड़चन आ रही थी, तो उसमें गति आ सकती है। कारोबारियों को भी नई डील या काम मिलने से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रहने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि: धन और करियर में फायदा
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है, नौकरी में आगे बढ़ने और अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिल सकते है । कारोबार में भी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है । प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा होने के संकेत हैं। परिवार का सयोहग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे करने में मदद मिल सकती है।
मकर राशि: किस्मत साथ देगी
मकर राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगाb। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल रह सकता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



