Lalluram Desk. 27 नक्षत्रों में स्वाति नक्षत्र को अत्यंत दुर्लभ और दिव्य माना गया है। धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि यदि स्वाति नक्षत्र के दौरान समुद्र या किसी सीप के ऊपर पानी की बूंद गिरती है तो वह मोती बन जाती है। ठीक इसी प्रकार, इस विशेष नक्षत्र में बादलों से सीधे गिरने वाली वर्षा की बूंदें इंसान शरीर के लिए औषधीय और आध्यात्मिक संजीवनी का कार्य करती है ।
यह दुर्लभ योग कब बन रहा है
यह विशेष और सर्व-सिद्धिदायी योग 18 अगस्त को शुरू हो रहा है। जो अगले दिन 19 अगस्त की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहने वाला है । इस पूरी अवधि के दौरान बादलों से होने वाली वर्षा अत्यंत पवित्र, ऊर्जावान और दैवीय गुणों से युक्त मानी जाती है। सीधे शब्दों में कहा जाए, तो कल होने वाली बारिश की बूंदे किसी अमृत से काम नहीं है, बस इन बूंद को सहेजने की जरूरत है।
बारिश की बूंदे को किस तरह करना है संग्रहित
इस महाउपाय का पूरा फल प्राप्त करने के लिए बारिश की बूंद एकत्रित करते समय कुछ शास्त्रोंक्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है…
- सीधा बादलों से करें एकत्र: वर्षा के जल को सीधे आसमान से गिरते समय ही तांबे के कलश, तपेली या किसी साफ-पवित्र बर्तन में झेल ले।
- भूलकर भी न करें ये गलती: घर की छत, कवेलू (टाइल्स), लोहे की चादर या पतरों से बहकर आने वाले पानी को नहीं झेलना है। जल का स्पर्श किसी भी अन्य सतह से नहीं होना चाहिए।
इन असाध्य कष्टों और रोगों में मिलेगा चमत्कारी
शिव महापुराण, भविष्य पुराण और विष्णु पुराण के संदर्भों के अनुसार यह पानी कई गंभीर समस्याओं में रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है।
- गंभीर शारीरिक रोग- कैंसर, पेट की गांठें (ट्यूमर), अपेंडिक्स और हर्निया जैसी जटिल बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए।
- संतान प्राप्ति में सहायक- जिन महिलाओं को डॉक्टरी कारणों या अन्य बाधाओं से संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा हो।
- वाणी व मानसिक विकार- मंदबुद्धि बच्चों, मूक (जो बोल न पाते हो) या हकलाकर बोलने वाले बच्चों के लिए।
सेवन और पूजन की सही विधि
अब इस एकत्र किए जल को सबसे पहले शिवलिंग पर चढ़ाई। इसके बाद उसे जल को श्रद्धा पूर्वक अपने पास किसी बर्तन में झेल ले। फिर पीड़ित व्यक्ति को चरणामृत के रूप में ग्रहण कराएं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि पूर्ण निष्ठा और ईश्वर पर अटूट विश्वास के साथ ये उपाय किया जाए, तो आगामी वर्ष के सावन मास तक महादेव भक्त की सभी मनो कामनाएं पूर्ण कर जीवन को खुशियों से भर देते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


