अंबाला। आज वैशाखी पर्व के अवसर पर अंबाला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित शर्मा विशु और उनकी धर्मपत्नी पूनम विशु शर्मा ने प्रेम नगर गुरुद्वारा एवं मॉडल टाउन गुरुद्वारा में नतमस्तक होकर गुरु चरणों में अरदास की। इस दौरान उन्होंने सर्व कल्याण और अंबाला की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

​गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के उपरांत रोहित शर्मा विशु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर उनके मन को अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है। गुरुओं की वाणी हमें मानवता और सेवा का मार्ग दिखाती है।

​इस दौरान रोहित शर्मा विशु की आस्था और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रेम नगर गुरुद्वारा कमेटी एवं मॉडल टाउन गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें और उनकी पत्नी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कमेटियों के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके रोहित शर्मा विशु व उनकी धर्म पत्नी पूनम शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को वैशाखी की लख-लख बधाइयां देते हुए कहा कि हमें गुरुओं के बताए सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।