पंजाब में एक बार फिर से मौसम मेहरबान हो गया है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हुई है, वहीं अब एक बार फिर से पूरे राज्य में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी बताई जा रही है।
आज पंजाब के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बीते दिन की बात करे तो कल पठानकोट में 1.8 मिमी, गुरदासपुर में 1.7, अमृतसर में 0.7 और होशियारपुर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, एसबीएस नगर में बारिश हुई।

इन जिलों में अलर्ट जारी
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर,अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने सभी को सावधान रहने के लिए कहा है।
राज्य में अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

