धनेश, रेवाड़ी। नगर की सेक्टर 3 चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान यूपी के जिला अमरोहा के गांव कायस्थान हसनपुर हाल किरायेदार मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी निवासी गौरव के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से ‘रसीला संतरा’ ब्रांड की 112.5 बोतल देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गत 9 मई को पुलिस को यह सूचना मिली कि गौरव निवासी गांव कायस्थान हसनपुर जिला अमरोहा यूपी हाल किरायेदार मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी अपने किराए के मकान के सामने अवैध रूप से देशी शराब रख कर बेचता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

इस आरोपी के कब्जे से ‘रसीला संतरा’ ब्रांड के 112.5 बोतल अवैध देशी शराब बरामद होने और मांगने पर इस शराब को रखने या बेचने का कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा पाने की वजह इसके खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।