जालंधर. जालंधर में एक बार फिर से गैंगस्टर और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक गैंगस्टर ढेर हो गया है। यह आरोपी कई बड़ी वारदातों का अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से जिंदा कारतूस और हथियार बरामद हुए हैं।
आज पुलिस और कौशल-बंबीहा गैंग के दो गुर्गों में फायरिंग हुई है। पुलिस की गोली लगने से एक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से उनकी तलाश थी और गुप्त चरणों की सूचना पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों का पीछा किया। जैसे ही आरोपियों को यह पता चला कि उनके पीछे पुलिस चल रही है उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब भी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान एक आरोपी ढेर हो गया।

वहीं दूसरे आरपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार इससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना है। यह आरोपी लंबे समय से पंजाब में सक्रिय रहे हैं और कई गिरोह को हथियार मुहैया कराने के लिए भी काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार एक राजेश्वर नाम का व्यक्ति शूट आउट हुआ है। फिलहाल एंबुलेंस की मदद से इसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए है। जवाबी फायरिंग में गोली लगी है।
- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, सबूत मिटाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
- भारतनेट प्रोजेक्ट पर कानूनी विवाद : टाटा प्रोजेक्ट्स ने हाईकोर्ट में मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के गठन के लिए की दूसरे पंच की नियुक्ति की मांग, याचिका पर सुनवाई फैसला सुरक्षित
- ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या: वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार
- उत्तर बिहार में 47 दिव्यांगों को मिली नई जिंदगी, भारत विकास परिषद ने निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए


