परलाखेमुंडी : गजपति जिले के चंद्रगिरी पुलिस स्टेशन के तहत ढेपासाही गांव में लंबे समय से चले आ रहे प्रेम विवाद से उपजी गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लाजर प्रधान के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की है, जबकि परलाखेमुंडी से तीन सदस्यीय साइंटिफिक टीम ने गांव का दौरा किए और घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए।
Read This :-
पुलिस के अनुसार, यह घटना एकतरफा प्रेम प्रसंग के वजह से हुई है। लाजर प्रधान और उसके बड़े भाई संतोष प्रधान ने कथित तौर पर मिलकर गोलीबारी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान, लाजर ने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने बरामद पिस्तौल दूसरे राज्य से ₹15,000 में खरीदा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बरामदगी और फोरेंसिक जांच के नतीजों से मामला मजबूत हुआ है।
गोलीबारी का शिकार हुए अनिल कुमार कराड, जो लड़की के रिश्तेदार हैं, उनको दाहिने पैर में गोली लगी। उन्हें पहले गंभीर हालत में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) चंद्रगिरी में भर्ती कराया गया और बाद में बरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाजर प्रधान ने पहले उसी गांव से लड़की का जबरन अपहरण कर लिया था। परिवार द्वारा लड़की को ढूंढकर वापस लाने के बाद, उन्होंने उसे आगे की परेशानी से बचाने के लिए कहीं और शादी करवा दिया। हालांकि, कुछ दिनों बाद, जब लड़की अपने मायके लौटी, तो लाजर ने कथित तौर पर उसे फिर से अगवा कर लिया और एक घर में बंद कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर, लड़की के परिवार ने उसे बचाया और मामले को अपने ढंग से सुलझाने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई। बैठक के दौरान तनाव बढ़ गया, और संतोष प्रधान ने कथित तौर पर गोली चला दिया, जिससे अनिल कुमार कराड के पैर में गोली लग गई।
घटना के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। लाजर प्रधान को कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि गोली चलाने के आरोपी उसके बड़े भाई संतोष प्रधान अभी भी फरार है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।
- अभिजीत दीपके चुनाव आयोग पर फायरः SIR पर मचे बवाल पर ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए, भारत का दुश्मन करार दिया
- जदयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी और छात्र
- दिल्ली के आनंद पर्वत में 15 साल के किशोर की हत्या, 16 वार; 7 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- Rajasthan BJP Meeting: पंचायत चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, विस्तारकों को गांव-गांव पहुंचने का टारगेट
- स्कूल बसों में मिली भारी कमियां… 4 वाहन जब्त! प्रशासन की सुस्ती से नाराज मजिस्ट्रेट ने लगाई चेकिंग


