रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहुत किया गया है. इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है. विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के साथ सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: शासकीय कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बता दें कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर भाजपा ने 20 अप्रैल को रायपुर में जनाक्रोश रैली निकाली थी. रैली में शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया था कि विपक्ष के रुख के खिलाफ विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र बुलाएंगे, जिसमें निंदा प्रस्ताव पास होगा.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है. देश के विकास के लिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने इसे पास नहीं होने दिया. देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा दिया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H