पंजाब के जालंधर में एक और संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि हुई है. जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 15 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. नए केस से संबंधित सैंपल अमृतसर स्थित लैब में भेजे गए हैं. मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. हर हफ्ते एक या दो सैंपल जांच के लिए अमृतसर लैब में भेजे जा रहे हैं. स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है.
सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने मीडिया को बताया कि ट्रॉमा सेंटर में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है. यहां चार वेंटिलेटर बेड हैं, लेकिन अभी तक वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें, तो वह तुरंत अपनी जांच कराएं.
डेंगू के मरीजों की संख्या में भी हो रहा इजाफा
इसी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. सोमवार को डेंगू के तीन पॉजिटिव मरीज मिले थे. इससे जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 61 हो गई है. डेंगू के लार्वा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. अब तक 986 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है. साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की जांच के लिए 1020 एलीसा टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 483 सैंपल दूसरे जिलों के हैं. स्वास्थ्य विभाग ने साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है.

लोगों को डॉक्टरों की सलाह
लगातार फैल रहे फ्लू और ठंड से संबंधित अन्य बीमारियों को देखते हुए डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि यदि आवश्यक न हो, तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने घरों तथा आसपास की स्वच्छता का भी ध्यान रखें.
- ‘पिता को जान से मारने की कोशिश हो रही’, इमरान के बेटों का शहबाज सरकार पर गंभीर आरोप
- रक्षाबंधन पर BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष का तोहफा: फ्री बस यात्रा से बहनों के खिले चेहरे, राखी बांधकर दिया दिल से आशीर्वाद
- रक्षाबंधन के दिन सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
- नेपाल में 60 मिनट बाद आने वाला जलजला! तिब्बत में एक और झील फटी, गांवों को खाली कराया गया, पूरे देश में हाईअलर्ट, रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोका गया
- Hide Youtube Shorts Feed : यूट्यूब का यह बटन बंद कर देगा शॉर्ट्स की सुनामी! ऐसे करें ऑफ


