भुवनेश्वर : विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर पुरी के लिए एक हजार बसें चलेंगी, यह जानकारी शुक्रवार को ओडिशा परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने दी।
रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन आयुक्त ने कहा कि 2025 की रथ यात्रा पर पुरी धाम के लिए एक हजार बसें चलेंगी।
इन सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी के साथ-साथ त्वरित चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा बसों में भीड़भाड़ और चोरी को रोकने के लिए बसों में चेकिंग दस्ता और सीसीटीवी सिस्टम भी होगा।

परिवहन आयुक्त ने बताया इसके अलावा बस स्टैंड पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की सुविधा भी होगी.
रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में परिवहन आयुक्त, राज्य निजी बस मालिक संघ और पुरी जिला एसपी की एक संयुक्त बैठक हुई है।
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
