दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार (20 फरवरी) को मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि सरकार को सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शक्ति मिले। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य राजधानी के हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है और आने वाले समय में विकास व जनहित से जुड़ी योजनाओं को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार (20 फरवरी) को इस अवसर पर उन्होंने मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया। पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रभु से उनकी प्रार्थना है कि वे सरकार को सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि सभी दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो यही उनकी मंगलकामना है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार जनहित और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए राजधानी के लोगों की सेवा करती रहेगी।

रेखा गुप्ता सरकार ने किए कई वादे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने अपने पहले वर्ष में कई सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक योजनाओं को लागू किया है। प्रमुख पहल इस प्रकार हैं:

महिला और परिवार कल्याण

महिला समृद्धि योजना:

गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह

गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 अनुदान और 6 न्यूट्रिशन किट्स

LPG सिलेंडर ₹500 में, त्योहारों पर एक सिलेंडर मुफ्त

स्वास्थ्य और आयुष्मान भारत

आयुष्मान भारत योजना लागू (₹5–10 लाख तक कवर)

वरिष्ठ नागरिकों को विशेष स्वास्थ्य कवर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (क्लीनिक) खोलना

शिक्षा और छात्र कल्याण

जरूरतमंद छात्रों को सरकारी संस्थानों में पीजी तक फ्री शिक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ₹15,000 वन-टाइम सहायता

भीमराव अंबेडकर स्टाइपेंड स्कीम: SC छात्रों को ₹1,000/माह

पर्यावरण और शहर सुधार

यमुना सफाई और किनारों का विकास

गाजीपुर/ओखला/भलस्वा लैंडफिल साइट्स हटाना (बायो-माइनिंग से)

दिल्ली क्लीन एयर मिशन: AQI आधा करना 2030 तक

500 किमी अनपेव्ड रोड को पक्का करना

रोड स्वीपिंग और वॉटर स्प्रिंकलिंग मशीनें

EV/हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा, 50% वाहन ट्रांजिशन का लक्ष्य

 सार्वजनिक कल्याण और बुनियादी सुविधाएँ

अटल कैंटीन: ₹5 में भोजन

वरिष्ठ नागरिक पेंशन बढ़ाना (₹2,000 से ₹2,500)

ऑटो/टैक्सी ड्राइवरों के लिए वेलफेयर बोर्ड और लाइफ कवर

फ्री बिजली (200–300 यूनिट तक)

घरों में साफ पानी (जल जीवन मिशन)

3.5 लाख गरीब परिवारों को घर

EV चार्जिंग पॉइंट्स, नए पार्क/ग्रीन बेल्ट्स

वेस्ट मैनेजमेंट सुधार (वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने पहले वर्ष में कई वादों को क्रियान्वित किया है। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

स्वास्थ्य और आयुष्मान भारत

आयुष्मान भारत योजना लागू: ₹5 लाख कवर और टॉप-अप सुविधा

अब तक 7 लाख से अधिक कार्ड जारी

कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर (क्लीनिक) खोले गए हैं

अटल कैंटीन

राजधानी में कई स्थानों पर अटल कैंटीन शुरू

₹5 में पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध

गरीब और मजदूर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ

सड़क और परिवहन सुधार

400–600 किमी सड़कों का सुधार/रिपेयर शुरू

₹800 करोड़ से अधिक का फंड जारी

500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं

नई बस सेवाओं की शुरुआत भी हुई

महिलाओं और सार्वजनिक बुनियादी सुविधाएं

महिलाओं के हित और स्वास्थ्य पर जोर

पार्क पुनर्विकास, फाउंटेन निर्माण जैसे कामों के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट

बजट का एक बड़ा हिस्सा जनकल्याण और शहर सौंदर्यीकरण पर केंद्रित

कचरा प्रबंधन और स्मार्ट समाधान

कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप और रियल-टाइम कंप्लेंट समाधान शुरू

एमसीडी के साथ समन्वय बढ़ाकर बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट लागू

इन वादों पर काम बाकी

दिल्ली में एक साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है, लेकिन कुछ वादों पर काम अभी अधूरा है। प्रमुख अधूरे काम इस प्रकार हैं:

महिला और परिवार कल्याण

महिला समृद्धि योजना: पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह देने का वादा

बजट: ₹5,100 करोड़ आवंटित

स्थिति: क्रियान्वन शुरू नहीं हुआ, पात्रता और डेटाबेस निर्माण में समय लग रहा है

LPG सिलेंडर योजना: 500 रुपये में सिलेंडर और त्योहार पर एक फ्री सिलेंडर

स्थिति: प्लानिंग पूरी, DBT से लिंक हो गया, रोलआउट अभी बाकी

यमुना सफाई और कचरा प्रबंधन

यमुना सफाई और क्रूज सेवा: काम चल रहा है, प्रभाव दिखने में समय लगेगा

लक्ष्य: 2026 के अंत तक यमुना साफ करना

कूड़े का निस्तारण: गाजीपुर/ओखला/भलस्वा लैंडफिल sites पर बायो-माइनिंग तेज, लेकिन पूरी सफाई बाकी

लक्ष्य: 2026 के अंत तक

वायु गुणवत्ता और पर्यावरण

दिल्ली की हवा अभी भी काफी जहरीली, खासकर ठंड के मौसम में

उपाय: सड़क सफाई, EV/हाइब्रिड वाहनों का बढ़ावा

स्थिति: सुधार की प्रक्रिया चल रही, असर दिखने में समय लगेगा

शिक्षा

जरूरतमंद बच्चों को KG से PG तक फ्री पढ़ाई कराने का वादा

स्थिति: पॉलिसी पर काम शुरू, फुल रोलआउट अभी बाकी

वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक सुरक्षा

वरिष्ठ नागरिक पेंशन: ₹2,000 से ₹2,500 बढ़ाई गई

स्थिति: कुछ लाभ मिले, लेकिन सभी जरूरतमंदों तक योजना का लाभ नहीं पहुंचा

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रोत्साहन

EV चार्जिंग स्टेशन लगाना शुरू

स्थिति: लक्ष्य का सिर्फ 50% ही पूरा हुआ

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m