Dharm Desk : Online Kundli Apps : ज्योतिष शास्त्र, में कुंडली का विश्लेषण बहुत अधिक मायने रखता है. किसी भी व्यक्ति के जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े संकेत उसकी जन्मपत्री में छिपे होते है, पहले जहां कुंडली बनवाने के लिए ज्योतिषाचार्य के पास जाना पड़ता था. वहीं अब डिजिटल युग में यह सुविधा मोबाइल ऐप्स के जरिए घर बैठे ही मिल रही है. आजकल बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से अपनी कुंडली देखना पसंद कर रहे है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं. कुछ ऐसे प्रमुख ऐप्स के बारे में, जो कुंडली बनाने और उससे जुड़ी जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किए जाते है.

1. AstroSage Kundli

यह ऐप ऑनलाइन कुंडली देखने वालों के बीच काफी चर्चित है. इसमें जन्म तिथि, समय और स्थान डालते ही विस्तृत जन्म पत्री तैयार हो जाती है.इसमें दैनिक राशिफल, दशा-भुक्ति, गोचर और ग्रहों की स्थिति जैसी जानकारी भी मिलती है. साथ ही यह हिंदी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे इसे समझना आसान हो जाता है .

2. Kundli App (Astrology & Horoscope)

सरल और सहज इंटरफेस के कारण यह ऐप नए यूजर्स के लिए काफी उपयोगी माना जाता है.
इसमें कुंडली निर्माण के साथ-साथ गुण मिलान, विवाह मिलान और राशिफल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो खासतौर पर शादी से जुड़े निर्णयों में मददगार होती हैं.

3. Astrospeak

यह ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कुंडली के साथ-साथ लाइव ज्योतिष सलाह भी लेना चाहते हैं, इसमें यूजर्स अपनी जन्मपत्री के आधार पर ज्योतिषाचार्यों से बात कर सकते हैं और करियर, विवाह या अन्य विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.

4. ClickAstro

यह प्लेटफॉर्म वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों पर आधारित कुंडली तैयार करता है.
इसमें विस्तृत रिपोर्ट, ग्रह दोष, उपाय और भविष्यफल जैसी जानकारी विस्तार से दी जाती है, जिससे उपयोगकर्ता अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझ सकते हैं.

5.GaneshaSpeaks

यह ऐप ज्योतिषीय सेवाओं के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय माना जाता है.इसमें कुंडली, राशिफल, टैरो रीडिंग और ज्योतिषीय सलाह जैसी कई सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह एक व्यापक प्लेटफॉर्म बन जाता है.

6. AstroVed

यह ऐप केवल कुंडली तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पूजा, अनुष्ठान और उपायों से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है.जिन लोगों की आस्था ज्योतिष के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी है, उनके लिए यह ऐप उपयोगी माना जाता है.

7. Kundli Chakra

यह ऐप पारंपरिक ज्योतिष को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करता. इसमें कुंडली निर्माण, गुण मिलान और विभिन्न ज्योतिषीय चार्ट देखने की सुविधा दी जाती है, जिससे उपयोगकर्ता अपने भविष्य के संकेतों को समझ सकते हैं.

इन बातों का ध्यान ऑनलाइन कुंडली देखते समय रखें (Online Kundli Apps)

1.जन्म की सही तिथि, समय और स्थान दर्ज करना बेहद जरूरी है .
2.किसी भी ऐप पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी रखें .
3.ज्योतिषीय सलाह को समझदारी के साथ अपनाएं .

बदलते समय में बदल रहा ज्योतिष का स्वरूप (Online Kundli Apps)

तकनीक के इस दौर में ज्योतिष शास्त्र भी डिजिटल होता जा रहा है. अब लोग अपनी सुविधानुसार मोबाइल ऐप्स के जरिए कुंडली देख रहे है.हालांकि, पारंपरिक विधियों और अनुभवी ज्योतिषाचार्यों का महत्व आज भी बना है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इसे आम लोगों तक और आसान बना दिया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H