अनिल शर्मा. नशा तस्करों के खिलाफ अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अंबाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर तीन आरोपियों को काबू किया है।
सीआईए (CIA) नारायणगढ़ के सहायक उप निरीक्षक अमन कुमार व उनकी टीम ने उप निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साहा-पंचकुला हाईवे के नजदीक, गांव कडासन के पास एक बंद बॉडी ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर कब्जे में लिया।
जांच करने पर ट्रक के भीतर से 17 कट्टों में भरा हुआ कुल 341.904 किलोग्राम (लगभग साढ़े तीन क्विंटल) डोडा चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान योगेश कुमार (निवासी: गांव पसियाला, थाना साहा) के रूप में हुई है। थाना शहजादपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच करेगी ताकि मुख्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके।
एक अन्य मामले में, एएनसी (ANC) टीम के सहायक उप निरीक्षक अमरजीत सिंह व टीम ने निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में मुस्तैदी दिखाते हुए एक और नशा तस्कर को दबोचा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानव चौक, अंबाला शहर के पास से अभिषेक उर्फ कालिया निवासी: नजदीक शिव मंदिर, मानव चौक, अंबाला शहर सागर को 17 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ थाना अंबाला शहर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंबाला, अजीत सिंह शेखावत ने साफ किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हर दिन पुलिस तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है।

अंबाला पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
- जनता ही मेरी नेता, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार बोले- वोट की नहीं, व्यवस्था बदलने की राजनीति करने आया हूं
- Yami Gautam की ‘Nayyi Navelli’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें फिल्म का रनटाइम
- जमीन भी सरकार की और पैसा भी सरकार का! ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने किया बड़ा खेला, DPRO पर 5 लाख की घूस लेने का आरोप
- शराब घोटाले पर सियासत: सांसद संतोष पांडेय ने कहा- भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई राज्य की भारी लूट, कांग्रेस कार्यालयों को किया जाए राजसात
- Breaking: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

