चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गैंगस्टर मुक्त पंजाब के संकल्प को पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस ने राज्यव्यापी बड़ा अभियान चलाया है। गैंगस्टर टू वॉर मुहिम के तहत शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार-2 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 72 घंटों के भीतर पुलिस की 2,000 से अधिक टीमों ने अपराधियों के 8,278 संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशन में चले इस तीन दिवसीय ऑपरेशन की कमान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद फील्ड में उतरकर संभाली। इस दौरान राज्य भर में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 3,260 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 135 घोषित अपराधी (PO) भी शामिल हैं।
हथियार, ड्रग्स और भारी कैश बरामद
विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने ऑपरेशन के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद 2,788 व्यक्तियों को रिहा कर दिया गया, जबकि 1,450 को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और अपराधियों की सूचना देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर – 93946-93946 जारी किया है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
- गांधीनगर की डाई फैक्ट्री में केमिकल भरते समय भीषण हादसा, पाइप फटने से 4 मजदूरों की मौत
- भिवानी में 800 युवा शटलरों का मुकाबला, अंडर-15 में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- CG में दर्दनाक हादसा : स्कूल से घर लौट रही थी 13 साल की छात्रा, बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
- CGPSC घोटाला: क्या जेल से बाहर आएंगे टामन सोनवानी? हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
- स्कूल में करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम
