दौराहा. पंजाब में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे’ऑपरेशन प्रहार-3′ के तहत जिला पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करते हुए पुलिस ने 451 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया. इनमें से कई लोग अपराधों में लिप्त नजार आए. पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध हथियार, चोरीशुदा वाहन, शराब तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं.
इस बारे में एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना और अपराधों को खत्म करना है. शाम 4 बजे तक 451 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया जा चुका था. गिरफ्तार किए लोगो में चार गैंगस्टर एसोसिएट, 10 भगोड़े, 111 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध रोकथाम संबंधी कार्रवाई तथा 326 व्यक्तियों की पुराने एवं नए मामलों में संवेदनशील गिरफ्तारियां शामिल हैं. चार गैंगस्टर एसोसिएटों से जुड़ी जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी. जानकारी के अनुसार जपती में दो .32 बोर पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस तथा तीन दातर/कापे बरामद किए गए हैं. एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के दौरान 250 ग्राम हेरोइन, एक क्विंटल भुक्की, डेढ़ किलोग्राम अफीम, भारी मात्रा में एनडीपीएस कैप्सूल एवं टैबलेट तथा 13 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है.

वाहनों का बड़ा रैकेट आया सामने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान चोरीशुदा वाहनों से जुड़े कई गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया गया है. चोरी करने वाले गिरोह में कई ऐसी भी है जो लंबे समय से यह काम कर रहे हैं. इस दौरान एक गिरोह ऐसा भी सामने आया, जो चोरीशुदा वाहनों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से दोबारा वैध दर्शाकर बेच देता था.
इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने अब तक आठ चोरीशुदा ट्रक, पांच से सात दोपहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन तथा सोने की चेनें भी बरामद की हैं.
- मुजफ्फरपुर में बनेगी आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, CM सम्राट का बड़ा ऐलान
- पूर्व DG के क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह का पलटवारः रसोइए को बताया आदतन अपराधी, पुलिस पर बिना जांच FIR का आरोप
- FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा
- डिलीवरी बॉय ने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया: ऑर्डर देने के बाद जबरन बाथरूम में घुसा फिर पैंट खोलकर की शर्मनाक करतूत, वीडियो वायरल
- खुशियों के रंग से लिखा ‘मौत का पैगाम’! हाथ-पैरों पर मेहंदी से उकेरा सुसाइड नोट, फिर जो किया…

