कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा की पावन धरती एक बार फिर गौरव से भर उठी है। पलवल जिले के फिरोज़पुर गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए अद्वितीय साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा के लिए देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल पलवल बल्कि पूरा हरियाणा और देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। उनके साहस और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय वायुसेना के उन बहादुर योद्धाओं को दिया जाता है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया हो।
इस अवसर पर भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल सिद्धांत सिंह का नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देश का गौरव है। उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रदेशभर में सिद्धांत सिंह की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इसे पलवल के लिए गर्व का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि गांव का बेटा आज पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन कर रहा है।
- शीतला माता के दरबार में लगे सवा लाख सिक्के, मेले के बाद कहां जाएंगे?
- हाथी की मौत का करंट कनेक्शन, 3 पर FIR; और नाम आ सकते हैं सामने
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान
