चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महज चार दिनों में पुलिस ने 1,253 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गंभीर अपराधों में शामिल 204 आरोपी भी शामिल हैं, जिन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 143 हिस्ट्रीशीट अपडेट की हैं, जबकि 18 नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, वांछित और आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

