शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने जिलों में मंत्रियों के न जाने को लेकर निशाना साधा हैं। सिंघार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री लापता है। जनता गैस की किल्लत, जुआ कांड, प्रशासनिक अराजकता से कराह रही है। प्रदेश का हाल बेहाल है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखा- ‘भाजपा के लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल मध्य प्रदेश ! भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड उनके कामचोरी और जनता के प्रति संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है। न कोई दौरा, न कोई बैठक और न ही जनता के बीच रात्रि विश्राम।’
ये भी पढ़ें: MP में गैस सिलेंडर को लेकर जद्दोजहद-ऑनलाइन सर्वर क्रैश: एजेंसियों के बाहर लगी लंबी लाइन, नर्मदापुरम में दुकानें बंद होने की कगार पर; छतरपुर में कालाबाजारी
उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी, क्या आपके मंत्री केवल मलाईदार दफ्तरों और तबादला उद्योग तक सीमित रह गए हैं? जब जिलों में प्रभारी मंत्री ही नहीं पहुँच रहे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? क्या प्रशासन और भ्रष्टाचार की खुली छूट देने के लिए मंत्रियों को फील्ड से दूर रखा गया है?’
उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि ‘प्रदेश में गैस की किल्लत हो, मऊगंज जैसा जुआ कांड हो या प्रशासनिक अराजकता, जनता कराह रही है और प्रभारी मंत्री गायब हैं। यह सुशासन नहीं, जनता के साथ सरासर विश्वासघात है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

