कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र जारी है। आज मंगलवार (10 फरवरी) को सदन में छठे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। वहीं, विधायक और मंत्रियों के सदन पहुंचने का भी सिलसिला जारी है।
विपक्ष ने किया सदन का बहिष्कार
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, नीट छात्रा मौत मामला और पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज भी सदन में भारी हंगामा होने की उम्मीद है। विपक्ष के सदस्य सदन में इन मुद्दों पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर आज सदन का बहिष्कार कर हाउस के बाहर निकल आए हैं और सदन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं नितिन नबीन
बिहार विधान सभा में आज सत्र के छठे दिन सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर विस्तार से विचार-विमर्श होना है। सदन की कार्यवाही में आज बांकीपुर से भाजपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की कोर्ट में पेशी आज, कई थानों में दर्ज है मामल, जानें पूरा मामला?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


