रायपुर। भीषण गर्मी और लू के चलते राज्य शासन ने जहां स्कूलों में आज से छुट्टियां घोषित कर दी हैं, वहीं 1 मई से स्कूलों में समर कैम्प लगाने का आदेश शिक्षा सचिव ने जारी किया है. हालांकि समर कैम्प स्वैच्छिक रखा गया है किन्तु बच्चों को बड़े संस्थानों का भ्रमण कराने की भी बात सचिव ने कही है. गर्मी में समर कैम्प और संस्थानों के भ्रमण को लेकर शिक्षकों और पालकों में तीखी प्रतिक्रिया है.

शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने समस्त कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक समर कैम्प आयोजित करने के आदेश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि समर कैम्प के जरिए बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को विकसित किया जा सकता है. समर कैम्प स्कूलों अथवा गांव-शहर के सामुदायिक स्थानों में लगाने कहा गया है. समर कैम्प के लिए कला एवं अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है. इतना ही नहीं गांव एवं शहर से निकट के विभिन्न बड़े संस्थानों का भ्रमण कराने की भी बात शिक्षा सचिव ने कही है. समर कैम्प के लिए शिक्षकों एवं पालकों का सहयोग लिया जाएगा.

शिक्षा सचिव ने कहा है कि समर कैम्प स्वैच्छिक रहेगा तथा इसका समय सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक निर्धारित किया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समर कैम्प के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कोई बजट नहीं दिया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: लखनऊ और वाराणसी में पेयजल-सीवरेज के 7 प्रोजेक्ट्स मंजूर, जानें फायदा
- इमरान खान को बड़ी राहतः भारत छोड़ने के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अगली सुनवाई 2 नवंबर को
- दोस्त के लिए करवा चौथ, गोवा में फेरे… जयपुर में 13 साल की शादी पर कोर्ट का फैसला
- बिहार MLC चुनाव में NDA का खुला खाता, तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
- AG ऑफिस की चारदीवारी के अंदर कैसे खड़ा हुआ मदरसा? रिकॉर्ड में ‘मस्जिद नजूल’ की एंट्री पर उलझे अधिकारी, जांच शुरू

