मनोज यादव, कोरबा। मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो की एजेंसी बंद होने से 100 से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी से 100 से अधिक ऑटो चालकों ने वाहन खरीदे हैं। अब कंपनी कोरबा में डीलरशिप और सर्विस सेंटर बंद कर कारोबार समेटने की तैयारी में है।


एजेंसी बंद होने से सर्विसिंग, बैटरी जांच, स्पेयर पार्ट्स, वारंटी-गारंटी और मरम्मत की समस्या खड़ी हो जाएगी। चालकों को दूसरे जिले जाना पड़ेगा, जिससे आर्थिक खर्च और समय की बर्बादी होगी। वाहन खरीदते समय कंपनी ने सर्विस और वारंटी का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब बैटरी, मोटर, कंट्रोलर, चार्जर की चिंता बनी हुई है।
ऑटो संघ के कोषाध्यक्ष श्यामदास गुरुजी ने बताया कि एजेंसी बंद होने से सैकड़ों चालक बेरोजगार हो जाएंगे। बेचते समय बैटरी, मोटर, कंट्रोलर, चार्जर रिप्लेसमेंट का वादा किया गया था।
जिला ऑटो संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक ऑटो बिके हैं। रॉयल मोटर एजेंसी बंद होकर बिलासपुर शिफ्ट हो रही है। वारंटी में काम नहीं हो रहा, चालकों को भगाया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक ऑटो चालक एसोसिएशन ने एजेंसी बंद होने को लेकर ज्ञापन दिया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


