Katihar Fire Tragedy: बिहार के कटिहार में भीषण आग लगने से कोहराम मचा हुआ है। कुर्सेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन.एच. 31 से सटे कुर्सेला हाट में अगलगी की इस घटना में 100 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई, जिससे व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।
आग लगने के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण और दमकल की शुरुआती टीमें कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लपटें इतनी तेज हैं कि आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा है। आग को शांत करने के लिए पड़ोसी जिलों से मदद मांगनी पड़ी है। मौके कटिहार डीएम, पुलिस अधिकारी और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
आग में अपनी दुकान और सामान को जलता देख व्यापारियों में चीख-पुकार मची हुई है। इस दौरान कई दुकानदार अपनी जान की परवाह न करते हुए सामान बचाते हुए नजर आए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


