चंडीगढ़। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को देखते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव 14 दिसंबर को होंगे और 17 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
राज्य में पॉजिटिव माहौल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को प्रोफैशनल पुलिसिंग और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने राज्य के सीपी-एसएसपी के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फील्ड अधिकारियों को चुनावों के दौरान तैनाती के लिए जिलों से कम से कम 75 प्रतिशत पुलिस बल जुटाने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सभी सीपी एसएसपी को पहले ही फ्लैग मार्च निकालने और अपने अधिकार क्षेत्र में मजबूत इंटर स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैक पोस्ट बनाने का निर्देश दिया जा चुका है ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और आम लोगों में विश्वास पैदा किया जा सके.
13,395 पोलिंग स्टेशनों पर 18,718 पोलिंग बूथ
13,395 पोलिंग स्टेशनों पर 18,718 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 860 को हाइपर-सेंसिटिव और 3405 को सैंसिटिव पोलिंग स्टेशन घोषित किया गया है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य में ट्रांसपेरेंट, फेयर और शांतिपूर्ण चुनाव पक्का करने के लिए गैजेटेड रैंक के अधिकारियों की देखरेख में 44,000 से ज्यादा पुलिसवालों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सीपी और एसएसपी को भी निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सैंसिटिव इलाकों में लगातार और एक्टिव पेट्रोलिंग पक्का करें।
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली

