जालंधर: जालंधर के गांधी कैंप इलाके में बड़ी दुर्घटना हो गई है जिसमे बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है. यहां एक ओवरलोडेड ट्रक ने बिजली के खंभों को टक्कर मार दी, इस टक्कर के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए और पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई.
आपके बता दें कि इलाके की सकरी गलियों में ओवरलोडेड ट्रक घुस गया, जिसका बाद बड़ी मुश्किल से वह गुजर रहा था. इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में ट्रक में रखा सामान फंस गया और खंभे उखड़कर गिर पड़े व बिजली की तारों से चिंगारियां निकलने लगी. वहां खड़े लोगों में बेहद डर का माहौल बना हुआ था. लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे.

हादसे के बाद पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर वाहन रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं, जबकि इस पर रोक होनी चाहिए.घटना के बाद इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. वहीं इस संबंध में बिजली विभाग को सूचना दी गई.इसके साथ ही ट्रक मालिक ने कहा कि वह नुकसान की भरपाई कर देगा.पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

