बालासोर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए उड़िया पर्यटक प्रशांत कुमार सत्पथी का अंतिम संस्कार आज ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना ब्लॉक के अंतर्गत उनके पैतृक गांव इशानी में किया गया।इशानी गांव में शोक की लहर छाया हुआ है, लोग इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज प्रशांत के परिवार को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मृतक की पत्नी को नौकरी देगी और उसके बेटे की शिक्षा का खर्च वहन करेगी। माझी ने प्रशांत के पैतृक गांव पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद यह घोषणा की।
प्रशांत का पार्थिव शरीर सुबह गांव पहुंचा। 43 वर्षीय प्रशांत उन 26 पर्यटकों में शामिल थे, जिन्होंने देश को झकझोर देने वाली इस घातक गोलीबारी की घटना में अपनी जान गंवा दी।
बुधवार देर रात एक विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से भुवनेश्वर लाया गया, जो रात करीब 12.30 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, पीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास, पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सतपथी के परिवार के सदस्यों समेत सैकड़ों लोग हवाई अड्डे पर मौजूद थे। बाद में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां जिला प्रशासन ने उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। सतपथी बालासोर में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे।
- महाकाल मंदिर में हाई-सिक्योरिटी मॉक ड्रिल: 100 से ज्यादा NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा; डमी आतंकियों और बंधक रेस्क्यू का किया अभ्यास
- MP के कांग्रेस विधायक राजस्थान सड़क हादसे में घायलः कार और ई-स्कूटी की टक्कर में दोनों पक्षों को लगी चोटें
- Ranchi News: बिरसा जैविक उद्यान में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने दिया बच्चे को जन्म
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट के लिए मोतिहारी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- JHTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
