अमृतसर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कल रुख अपनाते हुए अमृतसर के अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है अब अटारी बॉर्डर से कोई भी पाकिस्तान भारत में प्रवेश नहीं कर पाएगा और ना ही भारत का कोई नागरिक पाकिस्तान जा पाएगा हालांकि राहत भरी है खबर पर्यटकों के लिए है कि अटारी बॉर्डर में होने वाली है रोज की रिट्रीट सेरेमनी पर नहीं पड़ेगा, वह जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार पर यह आम नागरिकों के लिए बंद रहेगी.
भारत सरकार ने अटारी वाघा बॉर्डर बंद कर दिया है, यह एक अहम फैसल है। बॉर्डर बंद होने के बाद अब पाकिस्तान से कोई भी व्यक्ति इस पार नहीं आ पाएगा। इस फैसले से पाकिस्तान के ऊपर कोई भी असर नहीं पड़ेगा, यह सोचना गलत होगा। बॉर्डर बंद होने को लेकर जानकारो का कहना है कि इसका प्रभाव रिट्रीट सेरेमनी पर नहीं पड़ेगा। रिट्रीट अपने निर्धारित समय पर प्रतिदिन जारी रहेगी।

सिख श्रद्धालुओं पर पड़ेगा असर
बॉर्डर बंद होने का ज्यादा प्रभाव सिख व हिंदू श्रद्धालुओं के जत्थों पर पड़ेगा। बैसाखी, गुरु पर्व तथा महाशिवरात्रि के मौके पर हिंदू सिख भाईचारा पाकिस्तान में जाकर धार्मिक स्थान के दर्शन करता है और नतमस्तक होता है। यह लोग अगले आदेश तक वहां नहीं जा सकेंगे और ना ही पाकिस्तान से कोई इस पार आ सकेगा।
48 घंटे में भारत छोड़ने का मिला निर्देश
पाकिस्तान से पंजाब और अन्य राज्यों में कई पाकिस्तानी आते हैं। हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में आए पाकिस्तानियों के वीजा भी रद्द कर दिए हैं। यह जानकारी मिली है कि जो लोग पाकिस्तान से भारत में वीजा लगवाकर आए थे उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
