पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में सभी सीमाओं समेत पूरे राज्य भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग होने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब आतंकियों और गैंगस्टरों के ठिकानों में छापेमारी की जाएगी। इसके लिए खास तरीके से योजना बनाकर पुलिस की टीम कार्य करने वाली है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की है। उन्होंने कहा हैं कि अब आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है इसलिए पंजाब में हाई अलर्ट रखना जरूरी है। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने अधीन आते क्षेत्रों में सभी पुलिस थानों के एस.एच.ओज. तथा डी.एस.पी. व अन्य गैजेटेड अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश जारी करें।
डी.जी.पी. ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तान या उसकी एजैंसी आई.एस.आई. की किसी भी हरकत को सहन नहीं किया जाएगा और उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय की संवेदनशीलता को देखते हुए रात्रिकालीन पुलिस आप्रेशन (नाइट डोमिनेशन) को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रविष्ट होने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चैङ्क्षकग शुरू की जाए। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में गश्त और तेज की जानी चाहिए और संदिग्ध व्यक्तियों की हरकतों पर निगरानी बढ़ाई जाए।

देश विरोधी तत्व ना उठाएं मौका का फायदा
बैठक में कहा गया है कि आतंकियों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे जाएं और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए। कश्मीर में आतंकी हमले के बाद देश विरोधी ताकतें पंजाब में स्थिति का फायदा उठा कर गड़बड़ करवाने के प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए पंजाब के सभी इलाकों में पुलिस पूरे अलर्ट मोड में रहे।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
