Pakistan-Afghanistan War LIVE: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ युद्ध और भी विध्वंस हो गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सेना पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मारने और उसके कई चौकियों पर कब्जा करने के बाद उसके शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एयरस्ट्राइक की है। तालिबान ने पाकिस्तान के 4 मिलिट्री बेस पर अटैक किया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) को खुली चुनौती देते हुए दिन के उजाले में इस्लामाबाद पर एयरस्ट्राइक किया है। ये एयरस्ट्राइक आज सुबह 11 के आस-पास किए गए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह करीब 11 बजे इस्लामाबाद में अफगान एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की है। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि नेशनल मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस से जुड़ी एयर फ़ोर्स ने दिन के उजाले में इस हमले को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार अफगानी एयरफोर्स ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फ़ैज़ाबाद शहर के पास एक मिलिट्री कैंप पर हमला किया है। साथ ही साथ ही खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा में एक आर्मी बैरक और जमरूद में एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया है। इसके अलावा एबटाबाद में भी अफगानिस्तान की वायुसेना ने हमले किए हैं। ये स्ट्राइक सुबह 11:00 बजे इस्लामाबाद में फैजाबाद के पास एक मिलिट्री कैंप, नौशेरा कैंट, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद को टारगेट करके किए गए। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन में खास मिलिट्री बेस, कमांड सेंटर और स्ट्रेटेजिक जगहों पर हमला किया गया, और इसे पिछली रात काबुल, कंधार और पक्तिया में कथित पाकिस्तानी हवाई घुसपैठ का सफल जवाब बताया है।

संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के हमले से हुई। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। इस हमले के जवाब में PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया और काबुल, नंगरहार, पक्तिका, पक्तिया, लगमान, खोस्त प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान ने 133 अफगान लड़ाकों को मारने का दावा किया।

पाकिस्तान बोला- तालिबान ने 3 शहरों में ड्रोन हमले किए

पाकिस्तान ने दावा किया है कि तालिबान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए गए। सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने कहा कि इन शहरों में छोटे ड्रोन देखे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया। तरार ने इन हमलों के लिए तालिबान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।

पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की

पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। अमाज न्यूज के मुताबिक यह हमला लगमान प्रांत में किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, PAK एयरफोर्स ने अफगान तालिबान के एक सैन्य कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानहमले के बाद भी इलाके में गश्त करते रहे। हमले में नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m