पाकिस्तान, मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनने पर बधाई देने वाला नवीनतम देश बन गया है। मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई का स्थान लिया है, जिनकी 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में मृत्यु हो गई थी।पाकिस्तान ने पहले तो ईरान पर हमले की धमकी दी थी और अब पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। शहबाज शरीफ ने पत्र लिखकर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी, साथ ही उन्होंने मोजतबा के पिता और ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख जताया है। इससे पहले पाकिस्तान ने खाड़ी देशों के खिलाफ ईरानी हमले की कड़ी निंदा की थी और सऊदी अरब के समर्थन में ईरान पर हमले की भी धमकी दी थी।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने उनके पिता की शहादत का गहरा दुख जताया है। जानें शहबाज ने क्या लिखा?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर लिखा, “मैं ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक के सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी संभालने पर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को बधाई देता हूं। मैं उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और परिवार के दूसरे सदस्यों की शहादत पर पाकिस्तान के लोगों की तरफ से गहरी संवेदना और दुआएं दोहराता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि नए सुप्रीम लीडर आने वाले सालों में ईरान को शांति, स्थिरता और खुशहाली की ओर ले जाएंगे।”
हालांकि, पाकिस्तान ने खामेनेई की हत्या और ईरान पर हमले में शामिल अमेरिका को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं कही है। अब पाकिस्तान ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर दुख जताया है और इजरायल को काफी भला-बुरा कहा है। इससे पहले पाकिस्तान ने खाड़ी देशों के खिलाफ ईरानी हमले की कड़ी निंदा की थी और सऊदी अरब के समर्थन में ईरान पर हमले की भी धमकी दी थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

